कुएं में गिरे तेंदुए का किया रेस्क्यू बड़वाह के जंगल में लाकर छोड़ा 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह– ग्राम मर्दाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए होने की ग्रामीणों को संभावना हो रही थी। जिसके द्वारा जानवरों पर हमले करने के बाद ग्रामीणजनों को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो रहे थे ।

लेकिन ग्राम मर्दाना के रहवासियों मे उस समय हड़कंप मंच गया। जब

रविवार सुबह ग्राम के ही एक 

कुएं में तेंदुआ गिरने की सूचना आग की तरह फैल गई। इसके बाद कोटवार की सूचना पर वन विभाग ने तेंदुए का रेस्क्यू कर उसे बड़वाह के जंगल में छोड़ने की तैयारियां की । बड़वाह वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि ग्राम मर्दाना के कोटवार अंकित ने सूचना दी की एक तेंदुआ जो सुबह 6 बजे उनके ही खेत मे बने कुए मे गिर गया है।चौकीदार की सूचना पर उपवन मंडल अधिकारी माधव सिंह मौर्य के मार्गदर्शन एवं स्थानीय वन परिक्षेत्र अधिकारी धर्मेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में इको वेलफेयर सोसाइटी मंडलेश्वर द्वारा रेस्क्यू कर तेंदुए को पकड़ा गया। इस दौरान इको वेलफेयर सोसायटी मंडलेश्वर के नवीन कुमार महादेवसिंह पटेल, डिप्टी रेंजर श्रीराम पांडे, नारायण पटेल वनरक्षक मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से रात के समय क्षेत्र में जगली जानवर की आहत एवं मृत अवस्था में मिल रहे जानवरों के बाद भय व्याप्त था। कुएं में गिरने और वन विभाग द्वारा रेस्क्यू के बाद अब ग्रामीणों की एक चिंता कम हुई। रेंजर राठौड़ ने बताया की यह करीबन 3 वर्ष की मादा तेंदुआ है। इसे बड़वाह के जंगल में छोड़ने के पूर्व बड़वाह पशु विभाग के डा सुरेश बघेल से मेडिकल कर इसकी जांच करवाई जाएगी।जिसके बाद इसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा ।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!