Skip to content
Thursday, 29 October 2026
खेल

Virat Kohli : रोते रविचंद्रन अश्विन को संभालते दिखे थे विराट कोहली, अब अन्ना के लिए लिखा भावुक मेसेज

3 min read
Text Size:

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट बारिश की वजह से रुका हुआ था और इस दौरान टीवी स्क्रीन पर एक नजारा दिखा। क्रिकेट में सबसे ज्ञान खिलाड़ियों में से एक रविचंद्रन अश्विन की आंखों में आंसू थे। उनके बगल में विराट कोहली बैठे हुए थे। अक्सर मौजी अंदाज में रहने वाले कोहली से बात करते हुए वक्त अश्विन आंखों को पोंछ रहे थे। वह रो रहे थे। विराट कोहली उन्हें कभी ढांढस बंधाते तो कभी गले लगाते। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भूचाल सा आ गया। उनके रिटायरमेंट की सुगबुगाहट सोशल मीडिया पर तैरने लगी। यह भावुक वीडियो देखकर अंदाजा तो था, लेकिन इस बात का हर किसी को विश्वास था कि अश्विन यह फैसला इतना जल्दी नहीं करेंगे। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बचे दो मैच खेलने हैं, जबकि अगर भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई करती है तो वहां भी अनुभवी स्पिनर की जरूरत थी। खैर, ड्रेसिंग रूम में दोस्त को संभालने के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक मेसेज लिखते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने अश्विन को लेकर लिखा- मैंने आपके साथ 14 साल तक खेला है और जब आपने आज मुझे बताया कि आप रिटायर हो रहे हैं तो मैं थोड़ा भावुक हो गया। ऐसा लग रहा है कि जब अश्विन रो रहे थे तो उन्होंने कोहली को अपने रिटायरमेंट के बारे में जानकारी दी थी। कोहली ने आगे लिखा- साथ में खेले गए उन सभी सालों की यादें मेरे सामने आ गईं। मैंने आपके साथ सफर के हर पल का आनंद लिया है। आपका कौशल और भारतीय क्रिकेट में मैच जीतने का योगदान बेमिसाल है और आपको हमेशा भारतीय क्रिकेट के दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। आपके जीवन में आपके परिवार और आपके लिए जो कुछ भी सामने आता है, उसके लिए शुभकामनाएं। आपको और आपके करीबी लोगों को बहुत सम्मान और ढेर सारा प्यार। हर चीज़ के लिए शुक्रिया दोस्त। साथ ही भारत का तिरंगा टैग किया। रविचंद्रन अश्विन ऐसे क्रिकेटर रहे हैं, जो न केवल जबरदस्त क्रिकेटर हैं, बल्कि उसके नियम-कानून में भी गहरा दखल रखते हैं। पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके अश्विन ने मैदान पर ऐसे-ऐसे पैंतरे आजमाए हैं, जिसके बारे में शायद ही कोई कल्पना कर सकता थ। खैर, अब अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद क्लब क्रिकेट यानी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स में अपने पुराने कप्तान एमएस धोनी के साथ खेलते दिखेंगे।

643 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply