Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

सर्वाइकल केंसर से बचाव के लिए लगाएंगे वैक्सीन

2 min read
Text Size:

-14 वर्ष की बालिकाओं को सिंगल डोज से मिलेगी सुरक्षा
-प्रधानमंत्री मोदी 28 फरवरी को अजमेर व मुख्यमंत्री भोपाल में करेंगे शुभारम्भ
अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्वार्थ जैन ने बताया कि हरदा जिले में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो रहा है। श्री जैन ने कहा कि हरदा जिले की समस्त बालिकाएं जिनकी आयु 14 वर्ष हैं, उन सभी को यह वैक्सीन लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री सिद्वार्थ जैन ने स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों महिला एवं बाल विकास, पंचायत, शिक्षा, नगरीय प्रशासन सहित अन्य विभागों को अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि हरदा जिले को एचपीवी वैक्सीन के 4232 डोस प्राप्त हुए हैं। अभियान का शुभारंभ 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अजमेर राजस्थान से किया जाएगा। वहीं मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अभियान का शुभारंभ काटजू हॉस्पिटल भोपाल से करेंगें। श्री सिंह ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हस्से का कैंसर है, जिसे सर्विक्स भी कहा जाता है। लगभग 99.7 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर, ह्यूमन पैपिलोमावायरस के हाई-रिस्क टाईप से जैनेटल ट्रेक्स में लगाता इन्फेक्शन के कारण होते हैं। एचपीवी प्रजनन मार्ग का सबसे आम वायरल इन्फेक्शन है। हालाांकि ज्यादातर एचपीवी इन्फेक्शन में कोई लक्षण नहीं दिखते है, वे अपने आप ठीक हो जाती हैं लेकिन एचपीवी का लगातार इन्फेक्शन सर्वाईकल कैंसर का कारण बन सकता है। सर्वाइकल कैंसर भारत में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है, एक लाख महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर होने की दर 11.6 है वहीं मृत्यु दर 5.1 है। भारत में एक लाख महिलाओं पर इस कैंसर के 156 मामले आ रह है वहीं मध्यप्रदेश में 165 महिलाओं को प्रभावित करता है। इस जानलेवा बीमारी से बचाव एचपीवी वायरस से किया जा सकता है, यह एकमात्र कैंसर है जिसे एचपीवी टीकाकरण द्वारा रोका जा सकता है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जी.एस. कुशवाहा ने बताया कि हरदा जिले में जिला चिकित्सालय हरदा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराली में विशेष सत्र का आयोजन कर एचपीवी वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए यू-विन डिजिटल प्लेटफार्म पर पंजीयन कर अपाइंटमेंट बुक किया जा सकता है। वहीं सत्र स्थल पर जाकर आईडी के माध्यम से सीधे पंजीयन भी कराया जा सकता है।

65 Views
What do you think?

Leave a Reply