Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

नगर पालिका की लापरवाही से सड़कें बनी हादसों का कारण

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए शहर की कई मुख्य एवं वार्डों की नवनिर्मित सड़कों को खोद दिया गया था। पाइपलाइन डालने का कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है।
विधायक प्रतिनिधि संजय जैन ने जारी प्रेस नोट में बताया कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई गिट्टी और मलबा पड़ा हुआ है। जिसके कारण प्रतिदिन स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गिरकर घायल हो रहे हैं। रात के समय अंधेरे में दुर्घटना का खतरा और भी बढ़ जाता है। दो पहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि लाखों रुपए खर्च कर बनी सड़कें पाइपलाइन के नाम पर बर्बाद कर दी गई हैं और ठेकेदार द्वारा उन्हें वैसे ही छोड़ दिया गया है। नगर पालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। नागरिकों ने मांग की है कि शीघ्र ही सभी खोदी गई सड़कों का निरीक्षण कर उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए, अन्यथा आमजन को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply