Skip to content
Monday, 19 October 2026
जिला

छात्रा ने किया विद्यालय का नाम रोशन

1 min read
Text Size:

छात्रा विधि पिता प्रमोद वाजपेयी ने कॉमर्स संकाय में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया

अनोखा तीर हरदा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर हरदा की छात्रा विधि पिता प्रमोद वाजपेयी ने कॉमर्स संकाय में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया और हरदा शहर में विद्यालय का नाम रोशन किया। विगत वर्षों में भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मध्य प्रदेश एवं जिला स्तर की प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया है इसी क्रम में बहन विधि वाजपेई ने पुनः विद्यालय को गौरवान्वित किया है विधि के पिता ने बताया कि बिटिया ने कड़ी मेहनत की और उसने आज यह मुकाम पाया है बिटिया के इस उपलब्धि का श्रेय में विद्यालय के गुरुजन एवं कक्षाचार्य उपप्राचार्य आर.डी राजपूत को देना चाहूंगा इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष जगदीश टांक व्यवस्थापक आलोक जैन सहसचिव संदीप केकरे एवं विद्यालय के प्राचार्य देवानंद सोनार ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

759 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply