Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की अनंतिम मेरिट सूची जारी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला हरदा अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना खिरकिया में 2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 20 आंगनवाड़ी सहायिका के पूर्ण अस्थायी एवं मानसेवी रिक्त पदों की पूर्ति हेतु अनंतिम मेरिट सूची जारी की गई है। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास खिरकिया ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया की अध्यक्षता में खण्ड स्तरीय चयन समिति की बैठक में प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरान्त आवेदिकाओं को अनंतिम रूप से चयनित किया गया है। उन्होने बताया कि प्रियंका ओमप्रकाश को आंगनवाड़ी केन्द्र भटपुरा में कार्यकर्ता, श्रीमती शीतल राजेश पटनारे को भटपुरा में सहायिका, मंजू गंगाधर को धूपकरण में कार्यकर्ता, वर्षा सुरेश सावनेर को कुड़ावा-2 में सहायिका, श्रीमती तारा सत्यनारायण को जामुखो में सहायिका, वंदना देवीसिंह को मुंडासेल में सहायिका, श्रीमती नैना करण सिंह को कुकड़ापानी-1 में सहायिका, पायल रामकृष्ण सोनी को दीपगांवकला-2 में सहायिका, श्रीमती रोशनी रविन्द्र को लोध्याखेड़ी में सहायिका, सावित्री जयनारायण को खुदिया-2 में सहायिका, श्रीमती कविता अजय उइके को भंवरदीमाल में सहायिका, दुर्गा रामचन्द्र तोमर को प्रतापपुरा में सहायिका, श्रीमती संगीता रामभरोस को रामटेक रैयत में-2 में सहायिका, श्रीमती ज्योति जितेश कोगे को जिनवानिया-2 में सहायिका, पूजा कहार को भिरंगी टोला में सहायिका, श्रीमती अंजू जयनारायण को पीरबाबा में सहायिका तथा श्रीमती पदमा मनीष को चौकी में सहायिका के पद के लिये अनंतिम रूप से चयन किया गया है। परियोजना अधिकारी खिरकिया ने बताया कि ग्राम आरया, द्रगपालपुर, हीरापुर, बासीगढ़ व भंवरपानी के आंगनवाड़ी केन्द्र हेतु आवेदन प्राप्त नहीं हुए। उन्होने बताया कि यह चयन सूची अनंतिम है। अनंतिम मेरिट सूची के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को तथ्य एवं प्रमाण सहित आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वह अपने दावे, व्यक्ति को दावा, निर्धारित समयावधि में एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त दावे आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। दावे आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम चयन सूची पृथक से जारी की जाएगी।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply