Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

बेटी के जन्मदिन पर अतिथि विद्वान ने विद्यालय की छात्राओं के लिए भेंट किए पंखे

1 min read
21 9
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। नवरात्रि के पावन पर्व पर शासकीय कॉलेज के अतिथि विद्वान बसंतसिंह राजपूत ने अपनी बेटी काव्या के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शासकीय विद्यालय की छात्राओं के लिए पंखे भेंट किए। साथ ही उन्होंने अपनी दिवंगत भांजी स्व. ईशा राजपूत की स्मृति में भी पंखे भेंट कर सहयोग किया। इस अवसर पर कंचन राजपूत ने भी पंखे भेंट किए। बसंत सिंह राजपूत की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने अपील की कि लोग जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय जरूरतमंदों की मदद करें तथा शिक्षा संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आगे आएं। इस अवसर पर प्राचार्य खरे, अनिल चैतन्य, धर्मेंद्र पाल, धर्मवीर सिंह राजपूत, आशुतोष गोस्वामी सहित छात्राएं एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply