रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

दैनिक अनोखा तीर,हरदा । शहर के डिग्री कॉलेज द्वारा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत जीव विज्ञान के विध्यार्थियों के लिए रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एलोवेरा द्वारा निर्मित हर्बल साबुन एवं शैम्पू का सफलतापूर्वक निर्माण किया गया। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक आनंद वर्मा माइक्रोबायोलॉजी विभाग एवं नरेन्द्र खोरे रसायन विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को एलोवेरा की मदद से केमिकल फ्री हर्बल साबुन व शैम्पू निर्माण प्रकिया को विस्तारपूर्वक समझाकर सफल निर्माण किया। यह उत्पाद 100 प्रतिशत नेचुरल एवं केमिकल फ्री है। वर्तमान समय में स्किन व बालों को सिंथेटिक साबुन एवं शैम्पू से बचाने के लिए हर्बल साबुन, शैम्पू एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। प्राकृतिक रूप से एलोवेरा स्किन पीएच को मेंटेन करके एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रदान करता है। साथ ही बालों को अच्छी चमक देकर उनकी ग्रोथ को बढ़ाता है। इस सफल कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय के डारेक्टर डॉ गिरिश सिंहल, डॉ अभिलाषा सिंहल, उपप्राचार्य गणेश श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह परिहार,एवं समस्त स्टाफ ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की

Views Today: 2

Total Views: 700

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!