Skip to content
Monday, 12 October 2026
मध्य प्रदेश

भारतीय संस्कृति के बारे में विस्तार से जानें छात्र 

2 min read
17 4
Text Size:

-भारतीय संस्कृति जन जागरुकता अभियान

अनोखा तीर, दतिया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा संचालित अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन सम्पूर्ण भारत में भारतीय संस्कृति को विस्तार से जानने के लिए किया जाता है। इसके लिए अखिल भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र हरियाणा द्वारा पठनीय संग्रहणीय और ज्ञानवर्धक पुस्तक बोध माला एक से 10 तक यानि कक्षा तीन से बारह तक के छात्रों के लिए और शिक्षक परिवार अभिभावक मातृशक्ति अन्य समविचारी विद्यालय और समाज जन के लिए प्रवेशिका, मध्यमा, और उत्तमा पुस्तक का प्रकाशन किया जाता है। मां पीतांबरा कोचिंग सेंटर बडो़नी में छात्रों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रांतीय संयोजक पूर्व छात्र परिषद, पर्यावरण मित्र एवं जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि छात्र और समाज जन भारतीय संस्कृति सभ्यता को विस्तार से जानें। भारत की गौरवशाली परंपरा, इतिहास, विज्ञान, तकनीकी शिक्षा, खेल, प्रौद्योगिकी, आयुर्वेद आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करें, एक छोटी सी पुस्तक के माध्यम से। इसकी कक्षावार परीक्षा आयोजित की जाती है ताकि छात्रों को आगे आने वाली परीक्षा पद्धति की जानकारी मिल सके। और एक आकर्षक सहभागिता प्रमाणपत्र दिया जाता है। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को जिला एवं प्रांतीय समिति द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। इस अवसर पर कोचिंग सेंटर के संचालक एवं पूर्व छात्र नरेन्द्र रावत और विभिन्न कक्षाओं के छात्र उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply