Skip to content
Monday, 19 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी भारत को 184 रनों से हराया , दूसरी पारी में भारत 155 रन पर ढेर

2 min read
Text Size:

India vs Australia Highlights, 4th Test Day 5: ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट 184 रनों से जीतकर 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। दूसरी पारी में भारत 155 रन पर ढेर हुआ।

नई दिल्ली : India vs Australia Highlights, 4th Test Day 5: मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रनों से हारकर 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। जीत के लिए मेजबानों ने भारत के आगे 340 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर के आगे टीम इंडिया 155 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 208 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली, मगर थर्ड अंपायर के विवादित फैसले के चलते उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। स्निको मिटर में कोई हलचल हुए बिना थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट दिया। जायसवाल के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। दूसरे सेशन तक भारत ने सिर्फ तीन ही विकेट खोए थे, आखिरी सेशन में कंगारुओं ने 7 विकेट लेकर मैच पूरी तरह से पलट कर रख दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिं करते हुए 474 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया 369 रनों पर ढेर हो गई थी। 105 रनों की बढ़त के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 234 रन बनाए थे।

896 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply