Skip to content
Monday, 19 October 2026
जिला सभी हरदा

हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में ऐतिहासिक रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर हरदा। मंगलवार को हरदा सकल हिन्दू समाज के द्वारा बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में एक ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया। इस रैली में 20,000 से अधिक नागरिकों ने भाग लेकर न केवल अपना आक्रोश व्यक्त किया बल्कि भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत हस्तक्षेप की मांग भी की। यह भव्य रैली नेहरू स्टेडियम बलराम चौक से शुरू होकर सनफ्लावर स्कूल, काली माता मंदिर, और चांडक चौराहे से गुजरते हुए घंटाघर चौक पर पहुंची, जहां एक विशाल आम सभा का रूप ले लिया। रैली में साधु-संत, माताएं, बहनें, बुजुर्ग, पत्रकार, मीडिया कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। संत समाज के मार्गदर्शन में पूरे कार्यक्रम ने अनुशासन और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। सभा में पूज्य संत ओंकार दास जी महाराज (भादू गांव), प्रकाशानंद जी महाराज (बागदी), हनुमान दास जी महाराज (सोडलपुर), राजेश दास जी महाराज (भमोरी), और आचार्य गोवर्धन राम जी महाराज (मथुरा) ने हिंदू समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए न्याय की मांग की।

 

सभा के मुख्य वक्ता धन्नालाल जी ने कहा, “हिंदू समाज सहिष्णु है, लेकिन कायर नहीं। जब-जब हिंदू समाज पर संकट आया है, तब-तब उसने अपनी शक्ति और संगठन का परिचय दिया है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार को इस संकट की घड़ी में बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। सभा के अंत में राष्ट्रपति के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मांग की गई कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि हिंदुओं की लूटी हुई संपत्तियों और मंदिरों के नुकसान की भरपाई की जाए। इस ज्ञापन को प्रशासन के प्रतिनिधि एडीएम महोदय ने स्वीकार किया।

यह रैली हरदा के इतिहास में सबसे बड़ी रैली मानी जा रही है, जिसने सामूहिक एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी का नया कीर्तिमान स्थापित किया। सभी व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर परिवार सहित इस विशाल रैली में अपनी सहभागिता दी। सभा में सभी ने यही प्रार्थना की कि बांग्लादेश में हिंदुओं को जल्द ही शांति और सुरक्षित जीवन जीने का अधिकार मिले। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया गया।

 

541 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply