Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन मध्य प्रदेश

मोहनखेड़ी को आदर्श ग्राम बनाने हुई बैठक

2 min read
Text Size:

केवटी नदी पर बोरी बंधान कर जल संरक्षण का दिया संदेश

खरगोन:-  जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विजय शर्मा और ब्लॉक समन्वयक कालू सिंह मंडलोई मार्गदर्शन में नवांकूर संस्था सेक्टर भीकनगांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोहनखेड़ी में ग्राम को आदर्श गांव की बनाने के लिये बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जल संरक्षण, बेटी बचाव बेटी पढ़ाव, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, शाला त्यागी बच्चों को स्कूल भेजना आदि विषयों को लेकर ग्रामीणों के बीच संवाद किया और उन्हें गांव को आदर्श गांव बनाने के लिये सामूहिक रूप से कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया।

       नवांकूर संस्था अध्यक्ष अंकित मालीवाल ने कहा कि सामुदायिक प्रयासों द्वारा वर्षा के बाद नदी-नालों में बहते पानी को बोरी बंधान के माध्यम से सहेजना जल संरक्षण और जल संवर्धन का कारगर माध्यम है। इसी के साथ ग्रामवासियों के साथ सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्राओं, समिति सदस्य, मेन्टर्स ने श्रमदान कर केवटी नदी पर बोरी बंधान बनाया। जिससे व्यर्थ बहते जल को संरक्षित कर खेतों में सिंचाई एवं अन्य जीव जंतुओं के पीने की सुविधा उपलब्ध हो सके। साथ ही जलस्तर को बढ़ाने के लिए जागरूक किया।

      इस अवसर पर ग्राम के सरपंच दीनानाथ भास्कर, झंझाट भास्करे, परामर्शदाता सोनिया जायसवाल, मुकेश राठौड़, अर्पित जायसवाल सहित एमएसडब्ल्यू, बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं स्वेता सूर्यवंशी, अर्चना गंगराड़े, दीपांशु गंगराडे, नीरज राठौड़, पायल तापताल, अनुराधा चौहान, दीपिका पटेल,  श्यामा धार्वे, निधि सावनेर, निशा तंवर, संस्कृति राठौड़, विनीत सरमंडल, जया, रूपाली, शिवम पेंढ़ारे, अंशुल त्रिपाठी, आकाश प्रजापत, पूजा तोमर आदि ने सहभागिता की।

419 Views
What do you think?

Leave a Reply