Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

निर्माण स्थल पर सुरक्षित मिट्टी भराव कार्य हेतु मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करें

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। श्रम पदाधिकारी हरदा ने जिले के सभी निर्माण कार्य नियोक्ताओं को अपने-अपने संचालित निर्माण कार्य स्थल पर सुरक्षित मिट्टी भराव कार्य के दौरान मानक संचालक प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिये है। उन्होने निर्देशित किया है कि कार्य के दौरान दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु श्रमिकों, पर्यवेक्षकों एवं मशीन ऑपरेटरों की सुरक्षा कार्य प्रणाली अपनाये जाने के निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होने निर्देशित किया है कि लैंडफिलिंग कार्य के दौरान श्रमिकों को पीपीई अनिवार्य रूप में पहनावा सुनिश्चित करें, कार्य प्रारम्भ से पूर्व सुरक्षा की जांच की जावे, सामग्री की ढुलाई एवं अनलोडिंग समतल व स्थिर स्थान पर की जाए, कम्पैक्शन मशीन प्रशिक्षित ऑपरेटर से ही चलवाई जावे, सभी मशीनों में रिवर्स अलार्म आवश्यक रूप से कार्यशील हो तथा फिसलन एवं धंसाव व गिरने से सुरक्षा हो। मिट्टी भराव कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही से दुर्घटना होने पर संबंधित ठेकेदार पूर्णत: उत्तरदायी होंगे।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply