-फर्जी एपीके फाइल से रहें सावधान
– व्हाट्सएप हैक कर लोगों को भेजे जा रहे संदिग्ध मैसेज
– प्रशासन ने अनजान फाइल डाउनलोड नहीं करने की अपील की
अनोखा तीर, सेमरी हरचंद। प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका सामने आ रहा है। ठग लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर उससे जुड़े अन्य लोगों को फर्जी एपीके फाइल भेज रहे हैं। इन फाइलों के साथ ऐसे संदेश लिखे जा रहे हैं, जिनमें दावा किया जाता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में उनका नाम शामिल है या लाड़ली बहना योजना की सूची में उनका नाम दर्ज है। योजना का लाभ मिलने की उम्मीद में लोग इन फाइलों को खोलने या डाउनलोड करने की गलती कर सकते हैं, जिससे उनके मोबाइल और निजी जानकारी की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। जानकारी के अनुसार, कई लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर उनके संपर्कों में जुड़े व्यक्तियों को संदिग्ध फाइलें भेजी जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर भेजे जाने वाले मैसेज में लिखा होता है कि सूची में आपका भी नाम है, इसे खोलकर चेक करें। इसी तरह महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की सूची में नाम होने का झांसा देकर एपीके फाइल भेजी जा रही है।
अनजान एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचें
साइबर सुरक्षा के लिहाज से ऐसी फाइलें बेहद जोखिम भरी हो सकती हैं। इनके माध्यम से मोबाइल में दुर्भावनापूर्ण ऐप इंस्टॉल होने, निजी जानकारी चोरी होने और अन्य साइबर अपराधों का खतरा रहता है। इसलिए केवल किसी परिचित के व्हाट्सएप नंबर से संदेश आने पर भी उसकी सत्यता की पुष्टि किए बिना फाइल डाउनलोड न करें।
प्रशासन की अपील- सतर्क रहें, दूसरों को भी जागरूक करें
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि प्रधानमंत्री आवास योजना और लाड़ली बहना योजना के नाम पर आने वाले संदिग्ध मैसेज तथा ्रएपीके फाइलों से सावधान रहें। योजनाओं से संबंधित जानकारी केवल आधिकारिक सरकारी माध्यमों से ही प्राप्त करें। किसी भी अनजान लिंक या फाइल को न खोलें और न ही किसी ऐप को अनावश्यक अनुमति दें। यदि किसी व्यक्ति के व्हाट्सएप से अपने आप ऐसे संदेश भेजे जा रहे हैं, तो उसे तत्काल अपने व्हाट्सएप की सुरक्षा जांचनी चाहिए और किसी भी संदिग्ध ऐप को हटाने के लिए विश्वसनीय तकनीकी सहायता लेनी चाहिए। साइबर ठगी का संदेह होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या डब्लूडब्लूडब्लू.सायबरक्राइम.जी
प्रधानमंत्री आवास और लाड़ली बहना योजना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा







