अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कमल कुंज पर राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। वे भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य थीं। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष योगमाया शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि राजमाता का जीवन हम सब महिलाओं के लिए अनुकरणीय है। तत्पश्चात जिला महामंत्री बसंत सिंह राजपूत ने कहा कि पर्दा प्रथा का उन्मूलन करते हुए महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनका सशक्त योगदान है। उन्होंने महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में प्रतिस्थापित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उसी का प्रतिफल है कि उनके आदर्शों को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा संगठन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत स्थान आरक्षित किया गया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश गोदारा, बसंत सिंह राजपूत, नपा उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह पाल, पार्षद मीरा कुचबंदिया, रीना प्रजापति, ओमवती उइके, विजयश्री चौरसिया, प्रदीप सोनी, मनोज महलवार, लोकेश राव मराठा, पुरुषोत्तम झिंझोरे आदि उपस्थित रहे।
स्व. विजयाराजे सिंधिया की मनाई जयंती




