Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

कांग्रेस ने संविधान दिवस पर निकाली संविधान रैली

2 min read
14 11

अनोखा तीर, हरदा। संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने संविधान रैली निकाली। रैली में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा की शपथ ली गई। इस अवसर पर मोहन सांई ने कहा कि संविधान राष्ट्र के शासन का आधार है। संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र की मजबूती एवं संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही राष्ट्र  की परम विधि है। सोनतलाई ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल ने कहा कि भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता ही संविधान है। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक न्याय की मजबूत आधारशिला है। आज के समय में युवाओं और विद्यार्थियों को संविधान के अधिकारों, कर्तव्यों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। संविधान रैली आयोजन कार्यक्रम में राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, महासचिव सुरज सिंह राजपूत, सेवादल जिलाध्यक्ष आशुतोष कोठार, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, सुहागमल पंवार, गोविन्द व्यास, इक़बाल अहमद, अनिल विश्नोई, पूर्व प्रदेश सचिव मनोज विश्नोई, सिद्धार्थ विश्नोई, पार्षद रमेश सोनकर, पार्षद अक्षय उपरित, हरिमोहन शर्मा, पूर्व पार्षद नईम खान, संतोष मीणा, सतीश भादू, प्रवीण बिश्नोई, सोहैब चौहान, रहन ख़ान, अजनेश बघेल, सुरेंद्र देवड़ा, गौतम लोहाना, शरणस, सेख राजिक, केशव बिश्नोई, रहन छोटू, दिलीप पावर सहित कार्यकर्ता-गण उपस्थित रहे।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply