अनोखा तीर, हरदा। कलेक्ट्रेट में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कुमार सत्यम ने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के साथ भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नरोत्तम भार्गव, अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार एवं अनुपमा चौहान, डिप्टी कलेक्टर तृप्ति पटेरिया, श्वेता बम्होरे एवं अशोक डहेरिया सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन






