अनोखा तीर, हरदा। रबी सीजन में सिंचाई शुरू होते ही बिजली कटौती का मुद्दा उठने लगा है। भारतीय किसान संघ के जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने विद्युत विभाग पर लोड सेटिंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को फसलों की सिंचाई में परेशानी हो रही है। गांवों में भी बिजली काटी जा रही है, जबकि कटौती होने पर शहर और गांवों में समान व्यवस्था होनी चाहिए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली कटौती बंद नहीं की गई तो विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन और विद्युत विभाग की होगी।
बिजली कटौती के खिलाफ भारतीय किसान संघ ने उठाई आवाज




