अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा में महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार गौर, प्रशासनिक अधिकारी व्ही.के. विछोतिया एवं विद्या प्रभारी डॉ. प्रियंका राय एवं गुंजन सोलंकी के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत ह्यूमन रंगोली के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा भारत का नक्शा बनाया गया। साथ ही कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता जिसके विषय नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, महिला जागरूकता, दीपावली, विकसित भारत, सेवा का शौर्य, पर्यावरण संरक्षण, युवा शक्ति, लोक संस्कृति, डिजिटल साक्षरता, जल संरक्षण जैसे विषयों पर महाविद्यालय के 90 विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों एवं स्लोगन से कार्ड को सजाया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान प्रभारी मनीषा चौहान, डॉ. आशा गायकवाड़, महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक आयुषी सिसोदिया, डॉ. रविंद्र कुमार सोनपुरे, डॉ. शारदा द्विवेदी, डॉ. प्रीति चौरे, डॉ. योगेश गौर, अजय बिलारे, सविता शुक्ला, डॉ. अंजली गुप्ता, डॉ. प्रतिष्ठा कुमेकर एवं विकास, ऋषिका, स्वाति ढोके, अवंतिका, साधना, पलक आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ह्यूमन रंगोली एवं कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन





