Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

सामाजिक संस्था ने नेमावर घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

2 min read
12 2 2
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सामाजिक संस्था एनडीवायएस माँ नर्मदा संरक्षण एवं जागरूक अभियान के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सिद्ध क्षेत्र माँ नर्मदा के पावन तट नेमावर में स्नान का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। एक दिन पहले पितृ मोक्ष अमावस्या का संयोग होने से घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ था, इसलिए घाट पर जगह-जगह कचरा बिखरा देख मन व्यथित हुआ। तभी माँ नर्मदा सहाय परिवार नार्मदीय ब्राह्मण समाज हरदा के युवा साथियों ने विचार किया कि जिस माँ नर्मदा की गोद में हम पले-बढ़े हैं, उसकी स्वच्छता भी हमारी ही जिम्मेदारी है। बस फिर क्या था, एक संकल्प लिया और साथ मिलकर, कंधे से कंधा मिलाकर घाट की साफ-सफाई में जुट गए। इस पुनीत कार्य में सचिन राजवैद्य, प्रफुल्ल सिटोके, तुषार शुक्ला, पुष्कर शुक्ला, सार्थक तारे, अमल शुक्ला सम्मिलित रहे। सच कहूँ तो साथ चलने और साथ कुछ करने का जो सुख है, वो अकेले में कहाँ। उस पल श्रम नहीं, उत्सव लग रहा था, हँसी-मजाक, बातचीत और सेवा का ऐसा संगम कि थकान का पता ही नहीं चला और घाट एकदम स्वच्छ हो गया। वो जो आत्मसंतुष्टि और आनंद मिला, वो किसी भी स्नान से बढ़कर था। इसी प्रकार संस्था एनडीवायएस माँ नर्मदा संरक्षण एवं जागरूक अभियान के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply