अनोखा तीर, हरदा। बाह्य स्रोत कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार, 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के नाम 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर हरदा के माध्यम से तहसीलदार देवशंकर धुर्वे को सौंपा। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश धामन्दे, बिजली विभाग आउटसोर्स संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष दीपक चौरे, सचिव दुर्गेश उमरिया सहित अभिषेक राजपूत, मोनू श्रीवास, सत्यम नागले, अरविंद धार्मिक और मोहन राजपूत उपस्थित रहे।
भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन





