Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

वन्यजीव के सींग के टुकड़े मिलने पर मढ़ई का गाइड गिरफ्तार

2 min read
01 2
Text Size:

– पिपरिया जेल ले जाते समय महिलाओं ने रोका रास्ता, वन विभाग पर झूठा फंसाने का लगाया आरोप

अनोखा तीर, सोहागपुर। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई पर्यटन जोन में वन्यजीव के सींग के टुकड़े मिलने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सारंगपुर निवासी गाइड गोपाल वाडिवा को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम ने 25 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी के घर की तलाशी ली थी। इस दौरान वन्यजीव के सींग के टुकड़े बरामद कर जप्त किए गए थे। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 सहित संबंधित वन अधिनियम के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में पिपरिया जेल भेजने के आदेश दिए गए। लेकिन जब वन विभाग का अमला आरोपी को जेल ले जाने के लिए न्यायालय परिसर से निकला तभी आरोपी की महिला परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने आरोपी को जेल ले जाने का विरोध करते हुए वन विभाग पर उसे झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। काफी देर तक वन विभाग और पुलिस की टीम महिलाओं को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़ी रही और आरोपी को जेल ले जाने का विरोध करती रही। स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा नर्मदापुरम से महिला पुलिस बल बुलाया गया। न्यायालय परिसर में हुए इस घटनाक्रम के चलते कुछ देर तक असहज स्थिति बनी रही। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने आरोपी गोपाल और उसकी पत्नी का मढ़ई पर्यटन जोन का गाइड पंजीयन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया था। वन विभाग द्वारा मामले की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply