अनोखा तीर, हरदा। देवास जिले के खातेगांव में शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शहीद हुए थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी को भीमराव अंबेडकर बालक छात्रावास में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान माय भारत वॉलिंटियर शुभम ढोके, छात्रावास अधीक्षक पुरुषोत्तम राठौर और हैंडबॉल खिलाड़ी प्रतीक शर्मा सहित विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। युवाओं ने शहीद के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए सरकार से अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
शहीद थाना प्रभारी दिलीप पुरी को युवाओं ने दी श्रद्धांजलि







