Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य व्यक्तित्व निर्माण है

1 min read
07 1 1
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। नगर के मॉडल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शासकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रभुशंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निर्माण करना है। पालक, शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय से ही शिक्षा प्रभावी बनती है। विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नंेर्स प्रोग्राम के प्रोग्राम मैनेजर अनुराग पांडेय ने कहा कि विद्यालयों की पहचान भवनों से नहीं, बल्कि वहां मिलने वाली शिक्षा और संस्कारों से होती है। पार्षद बिंदु विनोद गुर्जर ने भी विद्यार्थियों को सजग और सेवाभावी नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। वार्षिकोत्सव की थीम समरसता रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाटक, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से एकता, समानता, विश्व बंधुत्व और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं की मेधावी छात्रा महक पटेल और कक्षा 12वीं की वैदेही सिटोके को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी शासकीय उमा विद्यालय के पूर्व प्राचार्य केके पाठक ने की। विद्यालय संचालक अखिल शर्मा एवं प्राचार्य त्रिलोक शर्मा ने अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply