-विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
अनोखा तीर, हरदा। नगर के पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव 2026 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार गौर एवं प्रशासनिक अधिकारी व्हीके. विछोतिया के निर्देशन में तथा युवा उत्सव प्रभारी डॉ. रीना मालवीय, सह प्रभारी डॉ. आशा गायकवाड़ एवं मनीषा चौहान के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन, सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। युवा उत्सव के प्रथम दिवस रूपांकन पक्ष के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें पोस्टर निर्माण, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, कोलाज, रंगोली, चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका अमर सिंह मेहता, चंद्र किशोर लोखंडे एवं डॉ. प्रतिष्ठा कुमेकर ने निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. योगेश गौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर माय भारत की जिलाधिकारी श्रद्धा मित्तल एवं समाजसेवी श्रीमती गीता पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. देवेंद्र कुमार राडगे, डॉ. शारदा द्विवेदी, डॉ. शिवानी वर्मन, डॉ. प्रीति चौरे, आयुषी सिसोदिया, डॉ. मनीष परसाई, डॉ. जसकरण सिंह राजपूत, डॉ. रविंद्र कुमार सोनपुरे, डॉ. अंजली गुप्ता, अजय बिलारे, बसंत सिंह राजपूत, डॉ. बलवान सिंह पवार एवं गुंजन सोलंकी सहित एनएसएस स्वयंसेवक अंकिता गायकवाड़, लेदाराम सोलंकी, प्रिया धोतरे, पलक चौहान तथा अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। युवा उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, रचनात्मक कौशल विकसित करने एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।







