– विद्यार्थी करेंगे विज्ञान एवं नवाचार पर परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण
अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन 2026-27 का आयोजन 4 नवंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में किया जाएगा। इस वर्ष सम्मेलन का मुख्य विषय सत्ता के लिए विज्ञान एवं नवाचार रखा गया है। इसमें 10 से 17 वर्ष तक के विद्यार्थी सहभागिता कर सकेंगे। सम्मेलन में विद्यार्थियों द्वारा दो आयु वर्गों में परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। जूनियर समूह में 10 से 14 वर्ष तथा सीनियर समूह में 14 से 17 वर्ष तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रस्तुत परियोजनाओं में से पांच श्रेष्ठ परियोजनाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, समझ और नवाचार की भावना विकसित करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। आयोजकों ने पंजीयन कराने वाले सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण करें।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन आज







