Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

 एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम

2 min read
09
Text Size:

– न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचक क्रिकेट मैच का आयोजन

अनोखा तीर, हरदा। उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार उल्लास: एक अभिनव प्रयोग-2026 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा द्वारा आयोजित की जा रही विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं प्रोत्साहनात्मक गतिविधियों व कार्यक्रमों की श्रृंखला में गत दिवस स्थानीय नेहरू स्टेडियम में न्यायिक अधिकारीगण एवं न्यायालयीन कर्मचारियों के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। क्रिकेट मैच में न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण की दो टीमों टीम-ए अर्जुन एवं टीम-बी भीम ने पूरे उत्साह व खेल भावना के साथ सहभागिता की। टीम-ए अर्जुन का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायााधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविंद रघुवंशी ने किया, वहीं टीम-बी भीम का नेतृत्व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लवकेश सिंह द्वारा किया गया। दोनों टीमों के मध्य खेला गया मुकाबला प्रारंभ से ही अत्यंत रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक रहा। टीम-ए अर्जुन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 03 विकेटों के नुकसान पर कुल 147 रन बनाए। टीम की ओर से न्यायिक मजिस्टे्रट प्रथम श्रेणी संजीव राहंगडाले ने सर्वाधिक 50 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूर स्थिति मे पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम भीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के अंतिम ओवर तक मुकाबले का रोमांच बरकरार रहा। टीम भीम को जीतने के लिए अंतिम ओवर में 16 रनों की आवश्यकता थी। अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने आए संजीव राहंगडाले ने सधी हुई एवं प्रभावी गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को निर्धारित लक्ष्य प्राप्त नहीं करने दिया। इस प्रकार टीम अर्जुन ने रोमांचित मुकाबले में टीम भीम को 6 रन से पराजित कर विजय प्राप्त की। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी संजीव राहंगडाले को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के दौरान न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण व उनके परिवार जन उपस्थित रहे तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। संपूर्ण आयोजन खेल भावना, आपसी समन्वय, सौहार्द एवं सामूहिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। इस प्रकार उल्लास: एक अभिनव प्रयोग-2026 के अंतर्गत आयोजित इस खेल गतिविधि का उद्देश्य न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारियों के दैनिक कार्यों की व्यस्तता के बीच मनोरंजन, शारीरिक सक्रियता तथा पारस्परिक सौहार्द को प्रोत्साहित करना रहा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply