अनोखा तीर, हरदा। रबी सिंचाई वर्ष 2026-27 में किसानों की सिंचाई समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जल संसाधन संभाग टिमरनी ने सिंचाई प्रकोष्ठ बनाया है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग टिमरनी सोनम वाजपेयी ने अनुविभागीय अधिकारी अजनई उपनहर अनुभाग टिमरनी विनीत वोर्याले मोबाइल नंबर 9516852837 को प्रकोष्ठ प्रभारी नियुक्त किया है। प्रकोष्ठ में 24 घंटे तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसानों की शिकायतों का समय पर निराकरण हो सके। जारी आदेश अनुसार प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए अनुविभागीय अधिकारी पचौला उपनहर यशवंत सिंह सोलंकी व डाक रनर आर.एस. नागरे, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी अजनई उपनहर विनीत वोर्याले व अमीन राजेश पुरी तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक भृत्य ललीत सिसोदिया की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त शासकीय अवकाश दिवसों में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए प्रोसेस सर्वर संजय राजवैध, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिए चौकीदार सीताराम तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए भृत्य ललीत सिसोदिया की ड्यूटी लगाई गई है।
टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित






