Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। रबी सिंचाई वर्ष 2026-27 में किसानों की सिंचाई समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जल संसाधन संभाग हरदा ने सिंचाई प्रकोष्ठ बनाया है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग हरदा सोनम वाजपेयी ने अनुविभागीय अधिकारी सामरधा उपनहर उत्कर्ष पाटिल मोबाइल नंबर 9981115847 को प्रकोष्ठ प्रभारी नियुक्त किया है। प्रकोष्ठ में 24 घंटे तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसानों की शिकायतों का समय पर निराकरण हो सके। जारी आदेश अनुसार प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए अनुविभागीय अधिकारी माचक रोहन विलियम्स व स्टोर अटेंडेंट कैलाश दोगने, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी सामरधा उपनहर उत्कर्ष पाटिल व चौकीदार धन्नालाल गोर तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चौकीदार सफी खान की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त शासकीय अवकाश दिवसों में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए हेल्पर राजेश मीणा, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिए भृत्य पूनमचन्द केवट तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए चौकीदार गोरेलाल गुर्जर की ड्यूटी लगाई गई है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply