अनोखा तीर, हरदा। कार्यपालन यंत्री सोनम बाजपेयी ने शुक्रवार को जल संसाधन संभाग हरदा के अंतर्गत माचक उपनहर एवं उसकी जात्राखेड़ी सब-माइनर में चल रहे साफ-सफाई कार्य तथा वर्षा काल में क्षतिग्रस्त नहर के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सोनतलाई उपसंभाग अंतर्गत चल रहे साफ-सफाई कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी रोहन विलियम्स एवं उपयंत्री प्रेमित कुमार पाटिल उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री बाजपेयी ने अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित किया कि रबी सिंचाई प्रारंभ होने से पूर्व समस्त सफाई कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके।
कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण







