Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जागरुकता कार्यक्रम संपन्न

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर द्वारा जिला प्रशासन हरदा के सहयोग से शक्रवार को पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होटल रुद्राक्ष पैलेस हरदा में किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों को उद्यमिता, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, शासकीय योजनाओं, कौशल विकास, मार्केटिंग, लोन प्रोसेस संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। कार्यक्रम के दौरान भारतीय डाक एवं पे टीएम द्वारा डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने हेतु क्यूआर कोड एवं साउंड बॉक्स लाभार्थियों को निशुल्क उपलब्ध करवाए गए। कार्यक्रम में एमएसएमई इंदौर से सहायक निदेशक गौरव गोयल एवं विकास, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्रबंधक सचिन रोमड़े, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मोहन लम्बोदरी, भारतीय डाक विभाग से उप विभागीय अधिकारी अमित व्यास एवं अरविन्द जोशी, भारतीय डाक पेमेंट बैंक से भवानी शेखर अपनी टीम के साथ, शासकीय संभागीय आईटीआई हरदा से प्रशिक्षण अधिकारी शरद मालवीय, एनएसडीसी से धर्मेंद्र यादव, पेटीएम से जीतेन्द्र एवं एमपीआईडीसी से शुभम गुप्ता सहित करीबन 220 से ज्यादा हितग्राहियों द्वारा सहभागिता की गयी। समस्त अधिकारियों द्वारा पीएम विश्वकर्मा स्कीम की विस्तृत जानकारी दी एवं साथ ही विभिन्न समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया गया।

60 Views
What do you think?

Leave a Reply