Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

कचरे में आग लगाने पर तत्काल रोक लगे

1 min read
18 2 7
Text Size:

-जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं 

अनोखा तीर, हरदा। शहर में जगह-जगह कचरे के ढेरों में आग लगाए जाने की शिकायतों पर अमर रोचलानी ने चिंता व्यक्त करते हुए नगर पालिका प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों द्वारा कचरे के ढेरों में आग लगाए जाने की घटनाएँ नागरिकों के सामने आई हैं। लोगों द्वारा मना करने के बावजूद ऐसी घटनाएँ जारी रहना गंभीर विषय है। प्रत्यक्ष रूप से आग लगाते देखे जाने के बाद भी संबंधित कर्मचारियों द्वारा इनकार किया जाना और भी चिंताजनक है। अमर रोचलानी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग की है कि कचरे में आग लगाने पर तत्काल रोक लगाई जाए, कचरे का नियमित उठाव एवं उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के नाम पर कचरा जलाना उचित नहीं है। इससे निकलने वाला धुआँ आम नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान पहुँचा सकता है। नगर पालिका प्रशासन को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply