Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोरवेल में गिरने से हुई बालक की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

1 min read

दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने बोरवेल को कवर करना जरूरी

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में ग्राम पीपल्या में निजी जमीन पर बोरवेल में गिरने से बालक की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिला प्रशासन सहित एसडीईआरएफ बचाव दल के लगातार और अथक प्रयासों के बावजूद बालक को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत बालक की आत्मा की शांति और परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नागरिकों से अपनी निजी जमीन पर बोरवेल को उचित रूप से कवर करने की अपील की।

363 Views
363 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply