अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में पिछले नौ दिनों से चल रहे अबोला व्रत का रविवार को जवारे विसर्जन के साथ समापन हुआ। व्रत के दौरान महिलाएं प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रही थीं। इस व्रत में महिलाएं पूजन सामग्री एकत्रित करने से लेकर पूजा-अर्चना करने तक अबोला रहती हैं। इसके बाद भजन-कीर्तन कर भगवान की आराधना करती हैं और जवारों की पूजा करती हैं। रविवार को महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जवारों की पूजा की। इसके बाद हंसावती नदी पर पहुंचकर जवारों का विसर्जन किया। इसी के साथ नौ दिनों से चल रहे अबोला व्रत का समापन हुआ।
नौ दिनों से चल रहे अबोला व्रत का जवारे विसर्जन के साथ हुआ समापन






