-तहसीलदार पूजा भाटी ने बनाया पंचनामा, जल्द होगी कार्रवाई
अनोखा तीर, हंडिया। बस स्टैंड के पास मछली बाजार क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। तहसीलदार पूजा भाटी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पंचनामा तैयार किया। तहसीलदार ने बताया कि मछली बाजार में हुए अतिक्रमण पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। वहीं मछली-मुर्गा दुकानदारों का कहना है कि तत्कालीन तहसीलदार अर्चना शर्मा ने मांगरूल मार्ग से हटाकर यहां दुकान लगाने के निर्देश दिए थे। पंचायत को रोज 20 रुपये सफाई और प्रकाश कर के रूप में दिए जा रहे हैं। इधर कृषक घनश्याम रंगीले ने खेत पर जाने के लिए रास्ता देने का आवेदन तहसीलदार को दिया। तहसीलदार ने शीघ्र रास्ता उपलब्ध कराने की बात कही। प्रशासन की पहल से बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण से निजात की उम्मीद जगी है।







