अनोखा तीर, रहटगांव। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नवांकुर संस्था लक्ष्य संस्था रहटगांव द्वारा ग्राम पंचायत भवन नजरपुरा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय शक्ति संचय अभियान अंतर्गत क्षमतावर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक 4 की समस्त प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों, सदस्यों एवं नवांकुर सखियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में समितियों के दस्तावेजीकरण, गतिविधियों के रिकॉर्ड संधारण एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ग्राम विकास के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और समितियों की कार्यक्षमता बढ़ाने, संवाद कौशल पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रस्फुटन समितियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सदस्यों को ग्राम विकास की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा आगामी कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक अनुपम भारद्वाज, नवांकुर संस्था लक्ष्य समाज सेवा समिति अध्यक्ष विनोद चौहान, उपाध्यक्ष राहुल साकल्ले, मेंटर मधुर भारद्वाज, शांति कौशल, कमला गौर, रोहित गौर, खमग प्रदीप मालवीय, सूरज काजले, छात्रा माया काजले, छात्र नानू चौहान, संतोष काजले, दीपक गौर, निर्मला जगनवार, दिव्यांशु चौहान, राहुल चौहान, अनमोल मालवीय सहित विभिन्न प्रस्फुटन समितियों के सदस्य मौजूद रहे।
ग्राम विकास को गति देने नजरपुरा में जुटीं रहटगांव सेक्टर की प्रस्फुटन समितियां

Text Size:
0 Views
What do you think?






