Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

टिमरनी में खेल मैदान की मांग

1 min read
08 2 6
Text Size:

-खिलाड़ी हरदा के लिए पैदल रवाना, एसडीएम के आश्वासन पर लौटे

अनोखा तीर, टिमरनी। नगर में कई दिनों से खेल मैदान के लिए आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है। इसलिए मंगलवार को खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी पैदल जनसुनवाई में अपनी आवाज कलेक्टर तक पहुंचाने के लिए टिमरनी से हरदा के लिए रवाना हुए। रास्ते में टिमरनी एसडीएम ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इसका निराकरण करेंगे और यात्रा को वहीं से वापस टिमरनी की ओर ले आए।  इस दौरान दीपक पटवारे, अंकित जोशी, पुनीत जायसवाल, जितेंद्र सोनकिया, दीपक गौर, अशोक पवार, राजेश नाथ, बंटी रहड़वा, रंजीता धुर्वे, शीतल चौहान, दीप्ति केवट के अलावा अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply