Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

जनजाति अंचल बड़वानी में होगी कृषि कैबिनेट

2 min read
Text Size:

-किसान कल्याण वर्ष में किसानों के हित में होंगे अहम फैसले
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार अपने नवाचारों के लिए पहचानी जाती है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में सरकार को राजधानी भोपाल के वल्लभ भवन से निकाल कर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाने की अनूठी पहल भी प्रारंभ की है। उसी के तहत अब कैबिनेट बैठकें भी अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जाने लगी है। मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक इस बार आदिवासी बहुल बड़वानी जिले में होने जा रही है। बजट सत्र के बाद किसान कल्याण वर्ष के चलते होने वाली इस पहली कैबिनेट बैठक को कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने महत्वपूर्ण बताया है। कृषि मंत्री श्री कंसाना ने जारी किए अपने बयान में कहा कि  किसान कल्याण वर्ष में किसानों को बड़ी सौगातें मिलेगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचल में पहली बार कृषि कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक 2 मार्च को बड़वानी में आयोजित होने जा रही है। कृषि मंत्री श्री कंसाना ने जानकारी देते हुए बताया कि जनजातीय क्षेत्र में कृषि कैबिनेट का आयोजन प्रदेश सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। श्री कंसाना ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देना तथा सिंचाई, बीज, खाद एवं विपणन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाना है। कृषि मंत्री श्री कंसाना ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश के किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। बड़वानी में आयोजित होने वाली इस कैबिनेट बैठक में विशेष रूप से जनजातीय किसानों की समस्याओं, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और कृषि अधोसंरचना विकास पर चर्चा की जाएगी। श्री कंसाना ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए संकल्पित है और यह बैठक प्रदेश के कृषि विकास में मील का पत्थर साबित होगी। जनजातीय अंचल में इस प्रकार की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करना इस क्षेत्र के किसानों के लिए गर्व का अवसर है।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply