मां नर्मदा के रेत चोरों पर बड़ी कार्यवाही

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-हरदा-देवास खनिज विभाग ने 3 पनडुब्बियां और 2 नाव मशीनें की जब्त
अनोखा तीर, हरदा। नर्मदा नदी में हो रहे रेत के अवैध खनन के खिलाफ हरदा और देवास जिले के खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर 3 पनडुब्बियां और 2 नाव मशीनें जब्त की हैं। यह कार्रवाई हरदा की हंडिया तहसील के ग्राम मनोहरपुरा और देवास की खातेगांव तहसील के ग्राम तुरनल के बीच नर्मदा नदी में की गई है। फिलहाल खनिज विभाग की टीम द्वारा जब्त की गई मशीनों पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। छापामार कार्रवाई के दौरान दोनों जिलों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई के समय देवास के खनिज अधिकारी राजकुमार और हरदा जिले की प्रभारी खनिज निरीक्षक मनीषा तावड़े उपस्थित थीं, जिनके नेतृत्व में मशीनों की जब्ती की गई। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में नर्मदा नदी के किनारे बसे गांवों में बीते कई सालों से नदी के बीच से लगातार अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस पूरे क्षेत्र में सैकड़ों लोग नावों के जरिए रेत निकालने का काम करते हैं।  नर्मदा नदी में इतने बड़े पैमाने पर चल रहे इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने में खनिज विभाग के अधिकारी अब तक नाकाम रहे हैं। विभाग द्वारा पूरे साल में केवल एक-दो बार ही इस तरह की कार्रवाई की जाती है, जिसके कारण यह कार्य लगातार जारी है।

Views Today: 8

Total Views: 44

Leave a Reply

error: Content is protected !!