Skip to content
Friday, 16 October 2026
खरगोन

नगर पालिका की पहल: लोक अदालत में होगा बकाया कर का समाधान।

2 min read
Text Size:

 

14 मार्च लोक अदालत

समय पर कर जमा कर वैधानिक कार्रवाई और जुर्माने से बचें।

 

खरगोन । नगर पालिका परिषद खरगोन ने शहर के करदाताओं से अपील की है कि जिन नागरिकों का संपत्ति कर और जलकर बकाया है, वे 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अपना बकाया कर जमा कर दें। यह लोक अदालत न्यायालय परिसर खरगोन में आयोजित की जाएगी। नगर पालिका परिषद के अनुसार, लोक अदालत के माध्यम से नागरिकों को अपने बकाया कर का निपटारा करने का अच्छा अवसर मिलेगा। इससे एक ओर जहां नागरिकों को कानूनी कार्रवाई और जुर्माने से राहत मिल सकेगी, वहीं दूसरी ओर शहर के विकास कार्यों के लिए भी राजस्व उपलब्ध होगा।

*समय पर कर जमा करने के फायदे*

नगर पालिका ने बताया कि समय पर संपत्ति कर और जलकर जमा करने से कई लाभ मिलते हैं। इससे निजी और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। साथ ही नागरिक वैधानिक कार्रवाई और अतिरिक्त जुर्माने से भी बच सकते हैं।

 *शहर के विकास में मिलेगा सहयोग* 

नगर पालिका परिषद का कहना है कि नागरिकों द्वारा समय पर कर जमा करने से शहर के विकास कार्यों को गति मिलती है। इससे सड़क, पानी, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास में मदद मिलती है।नगर पालिका परिषद खरगोन ने सभी करदाताओं से अपील की है कि वे 14 मार्च को नेशनल लोक अदालत में पहुंचकर अपने बकाया संपत्ति कर और जलकर का भुगतान करें और शहर के विकास में सहभागी बनें।

162 Views
What do you think?

Leave a Reply