Skip to content
Friday, 16 October 2026
खरगोन

विश्व नवकार दिवस पर सकल जैन समाज ने णमोकार मंत्र का किया सामूहिक जाप

2 min read
Text Size:

विकास पवार बड़वाह – स्थानीय बाफना धर्मशाल स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर में दिगम्बर मुनिराज 108 श्री विशोध सागर जी महाराज साहब ने णमोकार मंत्र का सामूहिक जाप करवाया। इस सामूहिक जाप कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीसंघ अध्यक्ष प्रेमचंद जैन, दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक जैन, मंदिर समिति अध्यक्ष ईश्वरचंद्र दस्सानी , दिलीप जैन आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया गया । जिसके बाद मुनिश्री ने जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए णमोकार मंत्र के पांच पदों के उल्लेख के साथ इनके बीज अक्षरों से ॐ की रचना पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। इसके पश्चात सकल जैन समाज के लगभग 325 श्रावक श्राविकाओं ने 9 बजे से 9.36 तक नवकार मन्त्र का सामूहिक जाप किया । इस अवसर पर श्वेतांबर जैन सन्त श्री प्रदीपमुनिजी, श्री राहुलमुनिजी एवं श्री तेजसमुनिजी भी पधारे, जाप समाप्ति के पश्चात श्वेतांबर जैन सन्त पूज्य श्री प्रदीप मुनिजी महाराज साहब ने अपने प्रवचन में णमोकार महामंत्र के अर्थ एवं विश्व कल्याण और शांति हेतु उसकी महिमा का वर्णन किया । पूज्य मुनिश्री ने अपने प्रवचन में क्षमा के महत्व को भी सरल शब्दों में समझाया।उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम संपूर्ण विश्व में शांति और कल्याण के लिए जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन JITO के विश्वव्यापी अभियान- “विश्व णमोकार दिवस” के आव्हान पर सकल जैन समाज ने सामूहिक जाप का भव्य आयोजन श्री वर्धमान श्वेतांबर जैन श्रीसंघ,बड़वाह के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन विमल बरड़िया ने किया।इस अवसर पर श्री संघ अध्यक प्रेमचंद, विकास,विशाल खींवसरा परिवार द्वारा उपस्थित सकल समाजजनों को प्रभावना दी गई।सम्पूर्ण आयोजन की सफलता के लिए JITO जीतो के नगर प्रतिनिधि JTR विनीत छाजेड़ ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रसुनजी दस्सानी , श्रीमती इंदूजी बाफना के विशेष सहयोग हेतु एवं सकल जैन समाज के सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply