Skip to content
Friday, 16 October 2026
खरगोन

महेश्वर की ‘वायरल गर्लÓ पर सियासत या साजिश  

3 min read
Text Size:

-शादी, लव जिहाद और शोषण के आरोपों के बीच गरमाया माहौल
अनोखा तीर, खरगोन। जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीति के केंद्र में आ गई है। केरल में उसकी शादी की खबर के बाद लव जिहाद, पीएफआई कनेक्शन और अन्य गंभीर आरोपों ने मामले को और तूल दे दिया है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में कई ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं, जो कहानी को एक अलग दिशा में ले जाते हैं।  मोनालिसा ने केरल में फरहान नाम के युवक से शादी की है। शादी के बाद अचानक लव जिहाद और संगठनों से जुड़े आरोप सामने आने लगे। हालांकि कुछ स्थानीय संगठनों से अनौपचारिक बातचीत में यह भी सामने आया कि घर वापसी जैसी बात कही जा रही है और लव जिहाद के आरोपों को गलत बताया जा रहा है।
सरोज मिश्रा की भूमिका पर उठे सवाल
इस पूरे मामले में सरोज मिश्रा का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि वे पिछले 4-5 दिनों से खरगोन में सक्रिय हैं और मीडिया में लगातार बयानबाजी कर माहौल बना रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोगों को प्रभावित कर बयान दिलवाए जा रहे हैं। खबरों को वायरल कराने के लिए संगठित प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय संगठनों पर ज्ञापन और रैली के लिए दबाव बनाने की बात भी सामने आई है।
डेढ़ साल साथ रहने के बावजूद परिवार की हालत जस की तस?
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि मोनालिसा पिछले डेढ़ साल से सरोज मिश्रा के संपर्क में थी, तो उसके परिवार की स्थिति में सुधार क्यों नहीं हुआ? आज भी परिवार तिरपाल की बनी हुआ छत के नीचे रह रहा है।  शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा तक नहीं परिवार आज भी नर्मदा घाट पर माला बेचकर जीवन यापन कर रहा है। यह स्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि क्या वास्तव में मोनालिसा का शोषण हुआ?
फिल्म और आर्थिक मदद पर भी सवाल
आरोप यह भी हैं कि मोनालिसा को वायरल करने के बाद यदि किसी प्रकार की कमाई या अवसर मिला, तो उसका लाभ उसे या उसके परिवार को नहीं दिया गया। आमतौर पर किसी भी फिल्म या प्रोजेक्ट में कलाकार को मेहनताना या आर्थिक सहयोग दिया जाता है, लेकिन यहां परिवार के लिए न तो कोई स्थायी मदद, न मकान, न मूलभूत सुविधाएं, डेढ़ साल में कोई आर्थिक सुधार नहीं? इससे सरोज मिश्रा की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं।
फरहान से दोस्ती और शादी : नया मोड़
एक और अहम सवाल यह है कि यदि मोनालिसा लंबे समय तक सरोज मिश्रा के साथ थी, तो उसकी फरहान से दोस्ती और शादी कैसे हुई? फरहान को एक कैमरामैन बताया जा रहा है, जिससे यह मामला और जटिल हो जाता है।
त्योहारों के बीच संवेदनशील माहौल
वर्तमान में खरगोन जिला त्योहारों के दौर से गुजर रहा है। राम नवमी ऐसे समय में इस तरह के आरोप और बयानबाजी से क्षेत्र का माहौल संवेदनशील हो सकता है।
मुद्दा भटकाने की कोशिश
कुछ लोगों का मानना है कि यह पूरा घटनाक्रम किसी बड़े उद्देश्य से मोड़ दिया जा रहा है। क्या यह किसी फिल्म प्रोजेक्ट की असफलता से ध्यान हटाने की कोशिश है? क्या कर्ज या अन्य दबावों के चलते नया मुद्दा खड़ा किया जा रहा है?
सच सामने आना जरूरी
पूरा मामला कई परतों में उलझा हुआ है शादी, आरोप, शोषण, और सामाजिक तनाव। ऐसे में आवश्यक है कि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाए, ताकि अफवाहों और भ्रामक खबरों से समाज में तनाव न फैले।  क्या यह प्रेम विवाह का मामला है, या फिर किसी के द्वारा रचा गया एक बड़ा नैरेटिव?

75 Views
What do you think?

Leave a Reply