अनोखा तीर, महेश्वर। महेश्वर की साहित्यिक प्रतिभा स्वाति सोलंकी को वर्धा में राष्ट्रीय ‘हिंदी प्रचारक सम्मान 2026Ó से सम्मानित किया गया है। महात्मा गांधी द्वारा 1936 में स्थापित राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के 33वें अखिल भारतीय हिंदी प्रचार सम्मेलन में यह सम्मान दिया गया। अधिवेशन 22 नवंबर को गुजरात प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, अहमदाबाद एवं राष्ट्रभाषा प्रचारक मंडल, सूरत के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं शॉल भेंट किया गया। स्वाति सोलंकी हिंदी के प्रचार-प्रसार के साथ निमाड़ की लोकभाषा निमाड़ी के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी निरंतर सक्रिय हैं। लोकभाषा, लोक संस्कृति और नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ना ही उनकी साधना का मुख्य उद्देश्य है। उनका मानना है कि हिंदी और लोकभाषाएँ एक-दूसरे की पूरक हैं। हिंदी राष्ट्रीय अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है, तो निमाड़ी हमारी मिट्टी की महक और अस्मिता की संवाहिका है। वर्धा जैसे ऐतिहासिक स्थान पर मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से महेश्वर ही नहीं, पूरे निमाड़ का गौरव बढ़ा है।
महेश्वर की बेटी स्वाति सोलंकी को राष्ट्रीय ‘हिंदी प्रचारक सम्मान

0 Views
What do you think?






