Skip to content
Saturday, 28 November 2026
हरदा

पीएमश्री कॉलेज हरदा में बाल विवाह उन्मूलन पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

1 min read
16 7

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करना और इस सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने का संकल्प दिलाना था।
जागरूकता सत्र : बाल विवाह के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही, बाल विवाह निषेध अधिनियम से जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।
शपथ ग्रहण : कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों को बाल विवाह न करने, न होने देने और इसके खिलाफ आवाज उठाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply