Skip to content
Saturday, 28 November 2026
हरदा

प्रोग्रेसीव पेंशनर्स एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह कल

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। प्रोग्रेसीव पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक दिनांक 29 नवंबर रविवार को नर्मदेश्वर मंदिर एलआईजी कॉलोनी में शाम 3.00 बजे से रखी गई है। बैठक में उपस्थित पेंशनरों का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन होगा, तथा प्रतिवर्षानुसार इस बार भी पेंशनर दिवस मनाने के बारे में सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा। सरकार द्वारा पेंशनरों को दी जाने वाली महंगाई राहत में भेदभावपूर्ण नीति पर विचार विमर्श कर आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर संगठन के तहसील कार्यकारी अध्यक्ष मदनलाल सोनी एवं जिला अध्यक्ष श्यामलाल बोघे ने सभी पेंशनर साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply