Skip to content
Saturday, 28 November 2026
हरदा

बाल विवाह विरुद्ध शपथ कार्यक्रम आयोजित

2 min read

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा मध्य प्रदेश में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह के विरुद्ध शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य महेंद्र कुमार सिरोही द्वारा की गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानून का उल्लंघन है, जो बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बड़ा अवरोध है तथा उनके सपनों को साकार होने से रोकता है। इसलिए समाज के हर नागरिक को मिलकर बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। बालकृष्ण विश्नोई ने बताया कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है, इसके मूल में गरीबी, शिक्षा की कमी, सामाजिक रीति-रिवाज और सुरक्षा या आर्थिक बोझ से जुड़ी धारणाएं हैं, जो बाल विवाह को बढ़ावा देती हैं। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के माध्यम से जागरूकता फैलाने, शिकायत तंत्र को मजबूत करने और बाल विवाह निषेध अधिकारियों की भूमिका को प्रभावी बनाने पर काम किया जा रहा है। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन कृष्ण कुमार सातनकर द्वारा किया गया। साथ ही आभार प्रदर्शन रुचि नंदनवार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply