Skip to content
Saturday, 28 November 2026
हरदा

बाल विवाह की रोकथाम हेतु हरदा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

1 min read
23 4

अनोखा तीर, हरदा। जिला हरदा पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा के मार्गदर्शन में बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर जिला पुलिस द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा के छात्रावास में रहने वाले बालक-बालिकाओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा की रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा शाखा से डीएसपी अरुणा सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि बाल विवाह न केवल एक कानूनी अपराध है बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में भी बड़ी बाधा है। उन्होंने अपील की कि स्वयं जागरूक रहें, यदि उनके आस-पास कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलती है तो तत्काल पुलिस चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर सूचित करें। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा शाखा से डीएसपी अरुणा सिंह, प्र.आर. राजेश कुशवाह, उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य संतोष यादव, ब्लाक खेल समन्वयक रानी खान, होस्टल वार्डन गुलाब उईके उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित करीब 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बाल विवाह रोकने तथा एक स्वस्थ और शिक्षित समाज के निर्माण में सहयोग देने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply