अनोखा तीर, हरदा। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने और समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से हरदा के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकने, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ता मनीषा ओसले, सुरेंद्र कोर एवं मज्जू सिंह भाटिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया।
लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में बाल विवाह रोकने की दिलाई शपथ






