मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और पर्यटन मंत्री श्री लोधी ने किया एमपीटी कैफे का शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-निराश्रित और दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन
अनोखा तीर, भोपाल। प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के साथ भोपाल रविंद्र भवन परिसर स्थित एमपीटी कैफे का शुभारंभ किया व बाल निकेतन और आरुषि संस्थान के बच्चों के साथ मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर मंत्री श्री लोधी ने मुख्यमंत्री यादव को जन्मदिन की बधाई प्रेषित की और कैफे का भ्रमण कराया। मंत्री श्री लोधी ने मीडिया को जानकारी दी कि रविंद्र भवन में स्थित यह एमपीटी कैफे की लोकेशन पर्यटकों के लिए बहुत ही उपयुक्त है और यहां के मेन्यू में कई नए व्यंजन और बेकरी आइटम शामिल किए गए हैं। इस अवसर पर सचिव पर्यटन विभाग एवं एमडी पर्यटन बोर्ड डॉ टी इलैयाराजा, एएमडी पर्यटन बोर्ड अभय बेडेकर समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

70 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!