Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

बुधवार तक हुआ ज्वारों का विसर्जन

1 min read
23 2 3
Text Size:

-महिलाओं ने सिर पर ज्वारों की टोकनी रखकर अजनाल नदी में किया विसर्जन
-सुख-समृद्धि की कामना की

अनोखा तीर, हरदा। शारदीय नवरात्रि का समापन सोमवार को होने के बाद बुधवार को भी हरदा के खेड़ीपुरा में ज्वारों के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान महिलाओं ने सिर पर ज्वारों की टोकनी रखकर अजनाल नदी पहुंचकर विधि-विधान के साथ विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। खेड़ीपुरा में शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक घरों में मां दुर्गा की आराधना की गई थी। नवरात्रि के दौरान स्थापित ज्वारों का विसर्जन करने के लिए बुधवार को महिलाएं पारंपरिक तरीके से सिर पर टोकनी रखकर अजनाल नदी पहुंचीं। यहां श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ ज्वारों का विसर्जन किया गया। नवरात्रि और दशहरा पर्व के बाद भी धार्मिक परंपराओं के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली। महिलाओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर जागृति, संजय, शारदा, अक्षत, आश्रय, ऋषि, ऋषिका, माही, रीना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply